चौकी झिंझरी पुलिस को मिली बडी सफलता हत्या का प्रयास करने बाले व थाना कोतवाली जिला दमोह के अपराध में 5 साल से फरार आरोपी को कानपुर (उ.प्र) से अभिरक्षा में लिया गया
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाँ0 संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया एवं थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी झिंझरी द्वारा हत्या का प्रयास करने बाले आरोपी परवेस कुरैसी को हमराज गार्डन के पास चौकी पुखरायाँ थाना भोगनीपुर जिला कानपुर (उ.प्र) से अभिरक्षा में लिया गया।
घटना का विवरणः- दिनांक 14.12.2025 को स्कारपियो कार क्रमाँक MP 51 D 0187 मे बैठे तीन अज्ञात व्यक्तियों के व्दारा ग्राम पिपरौंध मे रात्रि करीबन 01.30 बजे पिपरौंध निवासी शुभम जायसवाल व दीपक जायसवाल के साथ हत्या की नियत से चाकू से मारपीट कर चोट पहुँचाने की घटना पर प्रार्थी शुभम जायसवाल की रिपोर्ट पर तीन अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना माधवनगर मे अपराध क्रमाँक 1046/2025 धारा 109 (1), 3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। दौरान विवेचना मामले के आरोपियों एजाद उर्फ भूरा कुरैसी व गोलू उर्फ बरकत मंसूरी को पूर्व मे गिरफ्तार किया जा चुका था। मामले का मुख्य आरोपी परवेस कुरैसी पिता इदरिस कुरैसी उम्र 36 साल निवासी कसाई मंडी दमोह का घटना दिनाँक से फरार था। जिसके बिरुद्ध थाना गढा, गोहलपुर जिला जबलपुर व थाना कोतवाली दमोह मे हत्या, लूट, डकैती, हत्या का प्रयास , बिस्फोटक अधिनियम समेत अन्य धाराओं के करीब 35 अपराध पंजीबद्ध है। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा के कुशल निर्देशन मे सायबर यूनिट कटनी की मदद से टीम रवाना की जाकर आरोपी परवेस कुरैसी को हमराज गार्डन के पास चौकी पुखरायाँ थाना भोगनीपुर जिला कानपुर (उ.प्र) से अभिरक्षा में लिया जाकर बैधानिक प्रक्रिया उपराँत आज दिनाँक 19.02.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
सराहनीय भूमिका- इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी उनि राजेश कुमार दुबे के नेतृत्व में asi शशिभूषण सिंह, प्रधान आरक्षक राजेश चौधरी, आरक्षक चन्द्रकमल पाण्डेय, सैनिक अक्षय पाण्डेय व सायबर आरक्षक अजय साकेत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
***********
